अवैध ऑटो लिफ्टर और ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की मांग

                      🔴       🟡    सर्वेश पाठक   🟡       🔴                      

कानपुर। सद्भावना वेलफेयर सोसाइटी ने नौबस्ता-हमीरपुर मार्ग पर संचालित ओवरलोड डंपरों एवं अवैध ऑटो लिफ्टर (एक्सल उठाकर वाहन चलाने) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा।


संस्था के सचिव राजेंद्र कुमार ने बताया कि कई डंपरों में अवैध रूप से ऑटो लिफ्टर लगाए गए हैं, जिनकी मदद से चलते वाहन के कुछ पहिए ऊपर उठा दिए जाते हैं। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ता है, ब्रेकिंग क्षमता प्रभावित होती है और दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे वाहनों के कारण इस मार्ग पर लगातार जानलेवा हादसे हो रहे हैं।


संस्था की अध्यक्ष बबीता निगम ने कहा कि ओवरलोड वाहनों से सड़कें भी तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही हैं और आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। ज्ञापन में विशेष अभियान चलाकर ओवरलोड डंपरों की जांच, ऑटो लिफ्टर लगे वाहनों की जब्ती, दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई, इलेक्ट्रॉनिक निगरानी व्यवस्था लागू करने तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ज्ञानी राम निगम, संरक्षक श्याम सुंदर सारस्वत, विजय मौर्य, रामशरण, रोहित राज वर्मा, मयंक मिश्रा सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद