जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
🔴 जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।
हमीरपुर। पुलिस कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा की गई कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ समाधान सुनिश्चित करना है।


Comments
Post a Comment