कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर कोटेदारों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी।

                    🟡       🔴  गणेश प्रसाद द्विवेदी  🔴       🟡                   

प्रयागराज। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, प्रयागराज के बैनर तले जिले के कोटेदारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।


जिला पूर्ति अधिकारी की अनुपस्थिति में ज्ञापन क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संतोष वर्मा को दिया गया।



जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कोटेदारों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में उन्हें बेहद कम कमीशन मिलता है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। लगातार बढ़ती महंगाई, परिवहन व्यय तथा राशन वितरण से जुड़े अन्य खर्चों के कारण उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है।


कोटेदारों ने सरकार से न्यूनतम मासिक आय की गारंटी सुनिश्चित करने, कमीशन में बढ़ोतरी करने तथा राशन वितरण व्यवस्था में आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।


संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 28 जुलाई को विधानसभा तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। साथ ही अगस्त माह का राशन वितरण नहीं किए जाने की भी चेतावनी दी गई, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग एवं प्रशासन की होगी।


इस अवसर पर बसंत लाल सरोज, इंद्रजीत पटेल, राजकरण सिंह, कौशलेश सिंह, महेंद्र कुमार द्विवेदी, लवकुश कुमार, मनोज कुमार शुक्ला, गंगा शंकर मिश्रा, रामसूरत सिंह, सरदार सिंह, सौरभ कुमार केसरवानी, गुलाब शंकर, पुष्पराज सिंह, मनीष कुमार दुबे, मुन्नीलाल, संगम लाल, नीतू पाल सहित बड़ी संख्या में कोटेदार उपस्थित रहे।

(

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद