श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग।
🔴 🟡 एड0 आर0 के0 पाण्डेय 🟡 🔴
अयोध्या। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी आर.के. पाण्डेय ने श्रीराम मंदिर के चढ़ावा संबंधी कथित चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है।
उन्होंने जारी बयान में कहा कि इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यापक जांच आवश्यक है ताकि तथ्य सामने आ सकें और दोषियों पर कार्रवाई हो सके।
आर.के. पाण्डेय ने कहा कि इस मामले का शीघ्र एवं निष्पक्ष खुलासा होने से श्रद्धालुओं का विश्वास मजबूत होगा तथा देश की छवि भी प्रभावित नहीं होगी।


Comments
Post a Comment