कानपुर मेडिकल कॉलेज में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, ₹50 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक रिसर्च सेंटर।
🔴 🟡 जी0 के0 खरे 🟡 🔴
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने तथा उनके कानपुर आगमन के अवसर पर 'सेवानिवृत्ति पेंशनर कर्मी एसोसिएशन' ने उनका स्वागत करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.एल. गुलाबिया ने कहा कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला के नेतृत्व तथा डॉ. सौरभ अग्रवाल एवं डॉ. मनीष सिंह के सहयोग से पिछले पांच वर्षों में मरीजों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है। हैलट अस्पताल सहित संबद्ध चिकित्सालयों एवं पीजीआई के सुदृढ़ीकरण की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
संस्थान के अनुसार मेडिकल कॉलेज परिसर में लगभग ₹50 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक रिसर्च सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत हाईटेक पैथोलॉजी लैब एवं आधुनिक जांच उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे कानपुर एवं आसपास के जिलों के मरीजों को उच्च स्तरीय जांच और शोध सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।
इस अवसर पर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. संजय काला, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. मनीष सिंह, बी.एल. गुलाबिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment