जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण

                     🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡                           

🔴 जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण।

हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा, सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता, बंदियों की संख्या, स्वास्थ्य सेवाओं, आवासीय व्यवस्था, साफ-सफाई तथा भोजन की गुणवत्ता की समीक्षा की। जेल चिकित्सालय में दवाओं एवं चिकित्सकीय सुविधाओं की भी जांच की गई। साथ ही प्रशासनिक अभिलेखों, बंदियों के अधिकारों के संरक्षण तथा शिक्षा, कौशल विकास एवं पुनर्वास कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।

अंत में अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने तथा बंदियों के साथ मानवीय एवं न्यायपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग