पुराने मारपीट व बंधक बनाने के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

सरीला (हमीरपुर)। थाना जलालपुर पुलिस ने वर्ष 2011 के मारपीट, बंधक बनाने एवं जान से मारने की धमकी से जुड़े मामले में न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।


पुलिस के अनुसार, मुकदमा संख्या 674/2011 में भारतीय दंड संहिता की धारा 342, 323, 336, 504 एवं 506 के तहत वांछित वारंटी रामऔतार (48) पुत्र बलवान निवासी ग्राम पतरिया डेरा, थाना जलालपुर को हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रमाकांत एवं आरक्षी रविधर शामिल रहे।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद