परमशक्ति धाम में 108 कलशों से दिव्य स्नान, 15 दिवसीय विश्राम पर गए महाप्रभु जगन्नाथ
🔴 🟡 एड0 आर0 के0 पाण्डेय 🟡 🔴
अयोध्या। परमशक्ति धाम स्थित श्रीराम जानकी हनुमान जी मंदिर में स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को भगवान जगन्नाथ, बलराम एवं सुभद्रा का 108 कलशों से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दिव्य अभिषेक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। इसके उपरांत तीनों विग्रह पारंपरिक मान्यता के अनुसार 15 दिवसीय विशेष पाक्षिक (अनवसर) विश्राम पर चले गए।
मंदिर प्रबंधन के अनुसार स्नान पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धापूर्वक विशेष पूजन-अर्चन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य स्नान एवं श्रृंगार के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
पूजन के दौरान महाप्रभु से प्रार्थना की गई कि उनके दिव्य स्नान के साथ प्रकृति पर भी कृपा बरसे, समय पर वर्षा हो तथा किसानों के खेतों सहित समस्त जनजीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण रहे।
मंदिर प्रबंधन ने बताया कि अब भगवान जगन्नाथ, बलराम एवं सुभद्रा 15 दिनों तक विशेष विश्राम पर रहेंगे। इसके पश्चात पुनः भक्तों को नवयौवन स्वरूप में उनके दर्शन प्राप्त होंगे।


Comments
Post a Comment