प्राथमिक विद्यालय टिकरी बुजुर्ग में चला स्वच्छता अभियान, बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

मौदहा (हमीरपुर)। विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टिकरी बुजुर्ग में मंगलवार को स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।


अभियान का नेतृत्व प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार ने किया। इसमें सहायक अध्यापक अब्दुल साजिद, राजीव कुमार, शिक्षामित्र सुनीता देवी तथा कक्षा पांच के छात्र अहमद अली सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाया।

प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय के साथ-साथ अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखने का आह्वान किया। अभियान के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद