तात्या टोपे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, देशभक्ति के आदर्शों को किया याद

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

सुमेरपुर (हमीरपुर)। महान स्वतंत्रता सेनानी तात्या टोपे की पुण्यतिथि पर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। “विमर्श विविधा” श्रृंखला के अंतर्गत हुए इस आयोजन में वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को याद किया।


संस्था के अध्यक्ष डॉ. भवानीदीन ने कहा कि तात्या टोपे एक कुशल रणनीतिकार और सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया।

वक्ताओं ने बताया कि उनका जन्म 16 फरवरी 1814 को महाराष्ट्र के नासिक जनपद के येवला में हुआ था। वे रानी लक्ष्मीबाई के प्रमुख सहयोगी रहे और उनके साथ मिलकर वीरतापूर्वक युद्ध लड़ा। वक्ताओं ने कहा कि विश्वासघात न होता तो अंग्रेज उन्हें कभी पकड़ नहीं पाते।

अंततः 18 अप्रैल 1859 को मध्य प्रदेश के शिवपुरी में उन्हें फांसी दे दी गई। उनका बलिदान आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सिद्धा, प्रेम, सागर, प्रिंस, रिचा, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, रामबाबू, बाबूलाल और राहुल प्रजापति सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे