नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
🟡 🔴 गणेश प्रसाद द्विवेदी 🔴 🟡
हनुमानगंज। नेहरू ग्राम भारती (मानित विश्वविद्यालय) के विधिक सहायता केंद्र, विधि संकाय द्वारा “समान प्रतिनिधित्व, सशक्त लोकतंत्र: नारी शक्ति वंदन अधिनियम–2023” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में बीए एलएलबी, एलएलबी एवं एलएलएम के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नारी सशक्तिकरण और लोकतांत्रिक मूल्यों को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया।
निर्णायक मंडल में डॉ. सब्यसाची (अधिष्ठाता शैक्षणिक), डॉ. आशीष शिवम (अधिष्ठाता, विज्ञान संकाय) एवं डॉ. साधना त्रिपाठी (अध्यक्ष, आर्ट एवं कल्चरल कमेटी) शामिल रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम: निहारिका सिंह (बीए एलएलबी, 10वां सेमेस्टर)
द्वितीय: झलक पुंडीर (बीए एलएलबी, द्वितीय सेमेस्टर)
तृतीय: नेहा यादव (एलएलबी, चतुर्थ सेमेस्टर)
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने किया। अधिष्ठाता विधि संकाय डॉ. स्वप्निल त्रिपाठी ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment