विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान, रात में कई बार बाधित होती सप्लाई

                   🟡       🔴  गणेश प्रसाद द्विवेदी  🔴       🟡                  

झूंसी। मलावा बुजुर्ग विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाले क्षेत्रों में इन दिनों लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम को काम से लौटने के बाद जैसे ही लोग विश्राम के लिए पंखा या अन्य उपकरण चालू करते हैं, बिजली काट दी जाती है।

गर्मी और मच्छरों के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। कई बार घंटों बाद बिजली आती है, लेकिन थोड़ी देर में फिर से चली जाती है। यह समस्या पिछले लगभग 15 दिनों से लगातार बनी हुई है।

किसानों ने भी शिकायत की है कि बिजली की अनियमितता के कारण पशुओं के लिए बोया गया हरा चारा सूखने की कगार पर है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि समय पर बिजली बिल जमा करने के बावजूद उन्हें मात्र 15 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है।

इस संबंध में जेई इंद्रसेन यादव ने बताया कि शाम के समय रोस्टिंग के तहत मेन सप्लाई बंद की जाती है, यह कटौती उपकेंद्र स्तर से नहीं की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद