प्रीपेड मीटर व बढ़े बिलों के विरोध में उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
मौदहा (हमीरपुर)। प्रीपेड बिजली मीटरों और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में शनिवार को तहसील दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
महिला और पुरुष उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि नए प्रीपेड मीटर लगने के बाद से बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। इससे आम उपभोक्ताओं, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मीटर रीडिंग में पारदर्शिता की कमी है और कई मामलों में वास्तविक खपत से अधिक बिल जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रीपेड मीटरों की जांच कराने, बढ़े हुए बिलों को संशोधित करने और पुराने मीटरों की व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस के सलीम मजदूर, शावेज़ खान, सपा के रमजानी सभासद, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष याकूब गड्डी तथा एआईएमआईएम के न्यामत उल्ला सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समाजसेवियों ने प्रदर्शन का समर्थन किया। उपजिलाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराते हुए उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Comments
Post a Comment