अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, 12 वर्षीय बालक की मौत, चार घायल

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

राठ (हमीरपुर), 17 अप्रैल

राठ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, जिससे 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।


पुलिस के अनुसार ग्राम नवैनी (चिल्ली) निवासी नरेंद्र के यहां रुद्र अभिषेक कार्यक्रम के बाद पूजा सामग्री के विसर्जन के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर से मौदहा डेम जा रहे थे। डेम के पास ढलान उतरते समय ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया।


हादसे में 12 वर्षीय अहम पुत्र इंद्रेश राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे