खुले सीवर टैंक से फैली गंदगी, नाराज लोगों ने नगर पालिका में किया प्रदर्शन।

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

मौदहा(हमीरपुर) - मौदहा कस्बे की कांशीराम कॉलोनी, छिमोली रोड में खुले पड़े सीवर टैंक लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। टैंकों के ढक्कन खुले होने से जहां आसपास गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, वहीं जानवरों के गिरने का भी खतरा बना हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन के दावों के बीच यह स्थिति स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर रही है। समस्या से परेशान कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया।


भारतीय जनता पार्टी की बूथ अध्यक्ष नाजरा खान के नेतृत्व में महिला-पुरुषों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका पहुंचा और चेयरमैन को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि खुले सीवर टैंक किसी बड़े हादसे को दावत दे सकते हैं, इसलिए जल्द से जल्द ढक्कन लगाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद श्रीनाथ ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामले की जांच कराई जा रही है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे