डीएम व एसपी की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

राठ (हमीरपुर)। तहसील परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक पाठक की मौजूदगी में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में कुल 106 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकांश शिकायतें पुलिस, राजस्व, आवास, पेयजल और पेंशन से संबंधित रहीं।

कुछ फरियादियों ने आरोप लगाया कि पूर्व में दी गई शिकायतों का वास्तविक समाधान नहीं हुआ और बिना मौके पर जांच किए ही निस्तारण दिखा दिया गया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर एसडीएम अभिमन्यु कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. गीतम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे