भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग
🔴 🟡 जी0 के0 खरे 🟡 🔴
कानपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर की बैठक ओरछा नारामऊ, जीटी रोड स्थित कार्यालय में अध्यक्ष बी.एल. गुलाबिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि अभी तक सरकार द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है, जबकि सत्ता एवं विपक्ष दोनों के जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी मांग लगातार की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार है और भगवान परशुराम जयंती पूरे देश में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाती है। ऐसे में इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।
बैठक में सर्वसम्मति से केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार से अवकाश घोषित करने की मांग की गई।
बैठक में बी.एल. गुलाबिया, अशोक कुमार मिश्रा, आर.पी. श्रीवास्तव (एडवोकेट), चंद्रहास सिंह चौहान (एडवोकेट), आनंद अवस्थी, पी.एस. बाजपेई, राजेश कुमार शुक्ला, के.एस. चतुर्वेदी, बृजेश चंद्र शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सर्वेश कुमार मिश्रा, मनमोहन झा, श्रीमती विमला मिश्रा, रामरानी कटियार सहित अनेक पेंशनर्स उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment