टूटे पोल से बिजली आपूर्ति, बड़ा हादसा होने का खतरा

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के वार्ड संख्या पांच में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल से बिजली आपूर्ति जारी रहने के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।


जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को नीम का पेड़ विद्युत लाइन पर गिरने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना के पांच दिन बाद भी विभाग ने पोल नहीं बदला और केवल अस्थायी मरम्मत कर बिजली आपूर्ति जारी रखी है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि ढीली लटकती केबिलें कभी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। सभासद राजेश कुमार वर्मा सहित अन्य लोगों ने शीघ्र पोल बदलने की मांग की है।

वहीं अवर अभियंता ने बताया कि ठेकेदार के सड़क हादसे के कारण देरी हुई, लेकिन शनिवार शाम तक नया पोल लगाने का आश्वासन दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे