रक्त की जरूरत में भटक रही महिला को मिली मदद।
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴 ओ
कुरारा (हमीरपुर)
जिला अस्पताल में भर्ती एक जरूरतमंद महिला को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर बुंदेलखंड रक्तदान समिति ने मानवता की मिसाल पेश की।
जानकारी के अनुसार कुरारा निवासी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की युवती क्रांति को खून की आवश्यकता थी। इस दौरान समिति के सदस्य अशोक निषाद ने तत्परता दिखाते हुए ब्लड बैंक से रक्त उपलब्ध कराकर पीड़िता की मदद की।
समिति द्वारा लगातार गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा रही है, जिससे कई लोगों को नया जीवन मिल रहा है।


Comments
Post a Comment