धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती, भव्य कार्यक्रम की तैयारी

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

सुमेरपुर (हमीरपुर)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। यह आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वावधान में कन्हैया गेस्ट हाउस में अपराह्न 3 बजे से शुरू होगा।

परिषद के संयोजक भोला मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं हवन-पूजन से होगी। इसके बाद प्रबुद्धजन भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और उनके दर्शन पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

उन्होंने क्षेत्र के धर्मप्रेमी लोगों एवं विप्र समाज से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से संगठन को मजबूती मिलती है और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण होता है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे