भूसा मशीन में आग लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली जली, बड़ा नुकसान
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
कुरारा (हमीरपुर), 17 अप्रैल
थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में शुक्रवार रात भूसा बनाने वाली मशीन में अचानक आग लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली आग की चपेट में आ गई। घटना में मशीन व ट्रॉली को भारी नुकसान हुआ, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बचरौली गांव का एक ट्रैक्टर, गांव निवासी हरिशंकर के खेत में गेहूं की पराली से भूसा बना रहा था। रात करीब नौ बजे अचानक मशीन में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी अपनी चपेट में ले लिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Comments
Post a Comment