वायरल मारपीट वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू।

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

मौदहा (हमीरपुर)। सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के वीडियो और पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अरतरा मोड़ निवासी रामप्रसाद ने आरोप लगाया कि 16 अप्रैल की शाम मोहल्ले के कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए उनके घर पहुंचे और विरोध करने पर उनके तथा उनकी मां के साथ मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद