रोटरी एकेडमीया व नाज़ ब्लड बैंक के प्रयास से 37 यूनिट रक्त संग्रह

                   🟡       🔴  गणेश प्रसाद द्विवेदी  🔴       🟡                  

प्रयागराज। रोटरी क्लब एकेडमीया और नाज़ ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में करैली स्थित बेनहर स्कूल एंड कॉलेज के जाहिदा ऑडिटोरियम में “ब्लड इज़ लाइफ, पास इट ऑन” थीम पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 37 लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम में रोटेरियन तारिक खान, डॉ. सैय्यद नाज़िम अहमद, डॉ. नाज़ फात्मा, डॉ. विश्वदीप केसरवानी, डॉ. निहारिका केसरवानी, डॉ. आरिज कादरी, डॉ. आशुतोष अग्रवाल, रिजवान खान, असरा नवाज, आफताब अहमद, अकबर खान व अहमद उल्ला सहित कई लोग उपस्थित रहे।


शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को गुलाब का फूल, मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया तथा रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद