सम्पूर्ण समाधान दिवस में 50 शिकायतें, केवल 4 का निस्तारण।

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

मौदहा (हमीरपुर)। तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 50 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से केवल 4 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।


कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने की। समाधान दिवस में भूमि विवाद, बिजली, पानी, राशन कार्ड और पेंशन से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

गुसियारी गांव के प्रधान असरार अहमद खान ने पेयजल संकट की शिकायत करते हुए जल्द समाधान की मांग की। वहीं अन्य फरियादियों ने सड़क, पेंशन, बिजली बिल, जल आपूर्ति और हदबंदी से जुड़ी समस्याएं रखीं।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान तहसीलदार शेखर मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद