विश्व शांति के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी का कैंडल मार्च, एक मिनट प्रार्थना का आह्वान।

                      🔴       🟡    राजा अवस्थी   🟡       🔴                     

फतेहपुर।

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को आत्मसात करते हुए दिनांक 29 मार्च 2026 को सायं 7:30 बजे चौक चौराहे पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में विश्व शांति हेतु कैंडल मार्च एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन फतेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य, उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।


इस दौरान पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध की समाप्ति एवं वैश्विक शांति की स्थापना के लिए सदस्यों ने मोमबत्तियां जलाकर सामूहिक प्रार्थना की। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय भी लोग प्रतिदिन एक निश्चित समय पर कार्य रोककर शांति और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते थे, जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला था।


उन्होंने कहा कि इसी प्रेरणा से अब पुनः सभी नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे प्रतिदिन एक निर्धारित समय पर एक मिनट रुककर विश्व शांति, संघर्षों की समाप्ति एवं समस्त मानवता की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रार्थना में अपार शक्ति होती है, जो परिस्थितियों को बदलने में सक्षम है।


डॉ. अनुराग ने जनपदवासियों से यह भी अपील की कि वर्तमान परिस्थितियों में संयम बनाए रखें, अफवाहों से बचें और घबराहट न फैलाएं। उन्होंने कहा कि देश में आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं, इसलिए नागरिकों को धैर्यपूर्वक स्थिति का सामना करना चाहिए। साथ ही ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर कैप्टन लालजी श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, शैलेंद्र अग्निहोत्री, हर्षवर्धन शर्मा, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, रामप्रकाश मौर्य, उमेश कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत पाटिल, अभिनव श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, के.के. सिंह, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, अर्जुन गुप्ता, जीतू हयारण, विकास श्रीवास्तव (एडवोकेट), शोएब निहाल, फैसल, विवेक सिन्हा, राजेश राजन, वेदप्रकाश गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे