परमशक्ति धाम श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न।
🔴 🟡 एड0 आर0 के0 पाण्डेय 🟡 🔴
अयोध्या। परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र में जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष के बीच श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर में 5 दिवसीय भव्य एवं दिव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन परम पावन महापर्व श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परमशक्ति धाम चैरिटेबल ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी एवं अध्यक्षा दिव्या पाण्डेय ने बताया कि 23 मार्च से 27 मार्च 2026 तक चले इस 5 दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन दिवस पर प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई, साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
समारोह में आचार्य पं. संजीव शुक्ल, पं. सतीश तिवारी, पं. प्रमोद लक्ष्मीकांतराव झाल्टे, पं. दिनेश मिश्र, पं. वीरभद्र त्रिपाठी, पं. कृष्ण कुमार तिवारी सहित अनेक विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान सम्पन्न कराया।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती इंदुमती देवी पाण्डेय, आर.के. पाण्डेय (एडवोकेट), अतुल कुमार सिंह, दलबीर सिंह, मानसी झाल्टे, जूली सिंह, निधि पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, बृजेश कुमार पाण्डेय, स्नेहा पटेल, धैर्य पटेल, विकास तिवारी, संगीता छंगानी, राजेश्वरी, यातायात निरीक्षक पवन पाण्डेय, नीतेश शुक्ल, संजीव कुमार, कमला प्रसाद मिश्र, दीपा मिश्रा, प्रियंका दूबे, शिवम मिश्र, रिंकू पाण्डेय, श्रेया दूबे, अथर्व दूबे, वेदांश पाण्डेय, संगीता त्रिपाठी, महिमा पाण्डेय, बालकृष्ण शुक्ल, दीपक चंद्र पाण्डेय, मनोज कुमार दीक्षित, श्रीकांत वर्मा, धनंजय मनार, मनोज कुमार वर्मा सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा एवं उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।


Comments
Post a Comment