कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

सुमेरपुर (हमीरपुर)। विकासखंड सुमेरपुर के ग्राम टेढ़ा स्थित कन्या उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और डांडिया नृत्य सहित कई प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में ओपी सिंह, राजू तिवारी, रामबाबू साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।


विद्यालय परिवार की ओर से अभिभावकों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रेमवती, सहायक अध्यापकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे