प्रमोद लक्ष्मीकांतराव झाल्टे बने राष्ट्रीय महासचिव, मानवाधिकार संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
🔴 🟡 एड0 आर0 के0 पाण्डेय 🟡 🔴
परमशक्ति धाम। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ समाजसेवी व मानवाधिकार कार्यकर्ता पं. प्रमोद लक्ष्मीकांतराव झाल्टे को राष्ट्रीय महासचिव पद पर मनोनीत किया है।
संगठन के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि झाल्टे लंबे समय से संगठन के सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने हरियाणा व उत्तर प्रदेश में आयोजित अधिवेशनों सहित वार्षिकोत्सव में अपनी विशेष भूमिका निभाई है।
उनकी स्पष्टवादिता, सकारात्मक सक्रियता तथा सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली के कारण संगठन में उन्होंने एक विशिष्ट पहचान बनाई है।


Comments
Post a Comment