पेट्रोल पंपों में डीजल खत्म, किसान परेशान।
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
सुमेरपुर (हमीरपुर)।
सुमेरपुर कस्बे के पेट्रोल पंपों पर रविवार को डीजल खत्म हो जाने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
किसानों को इस समय फसलों की कटाई व ढुलाई के लिए डीजल की आवश्यकता है, लेकिन अचानक कस्बे के तीनों पंपों में डीजल समाप्त हो जाने से उन्हें मौदहा, सिसोलर व जसपुरा जैसे अन्य स्थानों पर जाने को मजबूर होना पड़ा।
बताया जाता है कि शनिवार देर रात तक सभी पंपों पर डीजल उपलब्ध था, लेकिन रविवार सुबह मंडी के समीप स्थित पंप, स्टेशन मार्ग तथा धर्मेश्वर बाबा मुहाल के पंप पर डीजल खत्म हो गया। इससे राहगीरों के साथ-साथ किसान भी परेशान हो उठे।
इमिलिया थोक के किसान संजय यादव ने बताया कि डीजल के अभाव में कटाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं किसान जगमोहन ने कहा कि डीजल न मिलने से फसलों की ढुलाई बाधित हो गई है, जिससे मजबूर होकर बाहर से डीजल लाना पड़ रहा है।


Comments
Post a Comment