बेतवा नदी की धारा रोककर अवैध खनन, प्रशासन पर उठे सवाल

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

सरीला (हमीरपुर)। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद जिले में अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौरंग कारोबारी बेतवा नदी की जलधारा को प्रभावित कर खुलेआम खनन कर रहे हैं।


तहसील क्षेत्र के चंडौत खंड संख्या 21/1 में खनन माफिया द्वारा नदी के बीच अस्थाई मार्ग बनाकर भारी मशीनों से मौरंग निकाली जा रही है। प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों का उपयोग करते हुए एनजीटी के नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

बताया गया कि कई ओवरलोड ट्रक बिना नंबर प्लेट या अस्पष्ट नंबर प्लेट के साथ सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे न केवल राजस्व की हानि हो रही है बल्कि सड़कों को भी नुकसान पहुंच रहा है।


एनजीटी के नियमों की अनदेखी

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के अनुसार नदी के बीच खनन पूर्णतः प्रतिबंधित है। केवल किनारे से ही सीमित गहराई (तीन मीटर तक) में खनन की अनुमति है तथा भारी मशीनों का प्रयोग भी वर्जित है। इसके बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।


एसडीएम बलराम गुप्ता ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद