सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह सम्पन्न
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
📍 हमीरपुर
नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हमीरपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने परीक्षाफल घोषित करते हुए बताया कि कुल 858 पंजीकृत छात्रों में से 809 छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि 49 छात्र विचाराधीन रहे। इस प्रकार विद्यालय का कुल परीक्षाफल 94.28 प्रतिशत रहा।
जूनियर वर्ग में कक्षा 8 के आशी राठौर ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं सीनियर वर्ग में कक्षा 11 के युवराज सिंह ने 93.25 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक रामकरण सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक है और असफलता से निराश नहीं होना चाहिए।
कार्यक्रम की शुरुआत संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया के नेतृत्व में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुई। प्रधानाचार्य ने छात्रों को शुभाशीष प्रदान किया।
अन्य प्रतियोगिताओं में संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कार्तिकेय गुप्ता ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले आचार्यों एवं विशेष योगदान देने वाली शिक्षिका को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रमेश कुमार शुक्ल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन हेमंत कुमार ने व्यक्त किया। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Comments
Post a Comment