निर्माणाधीन मकान में करंट से मजदूर झुलसा, हालत गंभीर।
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
मौदहा (हमीरपुर)।
मौदहा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पिपरौंदा में रविवार को निर्माणाधीन मकान में कार्य के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमजीत (35) पुत्र दीनदयाल गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार के मकान में छत डालने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान सरिया का जाल बांधते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से घायल मजदूर को तत्काल कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Comments
Post a Comment