भाजपा जिलाध्यक्ष ने पकड़े अवैध मौरंग परिवहन के ट्रक

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

📍 हमीरपुर

बिवार-जलालपुर मार्ग पर अवैध मौरंग परिवहन की सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचीं और कई ट्रकों को रुकवाकर जांच कराई।


जांच के दौरान करीब 15 वाहनों की पड़ताल की गई, जिसमें 5 वाहनों के पास आवश्यक प्रपत्र नहीं पाए गए। इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी गई, जिसके बाद अधिकारियों को मौके पर भेजा गया।

जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौदहा के उपजिलाधिकारी को जांच के लिए भेजा गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद