मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
महिला पुलिस कर्मियों एवं मिशन शक्ति टीम ने विभिन्न बाजारों, चौराहों, धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा उपाय, तथा नए कानून — भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की जानकारी दी गई।
महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच की पहचान तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 181, 1076, 1930 आदि की जानकारी देकर आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने की अपील की गई।


Comments
Post a Comment