राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन 30 दिसंबर को करेगा वार्षिक समीक्षा, 2026 की कार्ययोजना होगी तय।

                                 एडवोकेट आर. के. पाण्डेय                               

👉 मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान।

प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की ओर से आगामी 30 दिसंबर 2025 को विशेष जनरल हाउस का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में वर्ष 2025 के दौरान किए गए कार्यों, जनहित कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।


संगठन के चेयरमैन आर. के. पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि बैठक में मानवाधिकार संरक्षण के लिए चलाए गए अभियानों तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ किए गए प्रयासों का मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही आगामी वर्ष 2026 के लिए विस्तृत वार्षिक कार्य योजना सर्वसम्मति से तय की जाएगी।

चेयरमैन ने कहा कि संगठन निरंतर समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण के संकल्प के साथ जनहित में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। 30 दिसंबर को होने वाली बैठक में संगठन से जुड़े सभी प्रमुख पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद