राष्ट्रीय किसान महापंचायत को लेकर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन।
गणेश प्रसाद द्विवेदी
प्रयागराज।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा 26, 27 व 28 जनवरी को मेघमाला परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय किसान महापंचायत एवं किसान चिंतन शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन के मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे ने यह लिखित ज्ञापन जिलाधिकारी के साथ-साथ अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्रा को भी दिया।
इस अवसर पर मंडल सचिव राजेंद्र कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अंगद मौर्य, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुन्ना मिश्रा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment