"उड़ान 3.0" खेल प्रतियोगिता में 600 से अधिक बच्चों ने दिखाया दम।
अजय कुमार गुप्ता
राठ (हमीरपुर)
ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु ‘सृजन एक सोच’ संस्था द्वारा इंडस वैली पब्लिक स्कूल राठ में खेल महोत्सव ‘उड़ान 3.0’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हमीरपुर सहित तीन जिलों—बांदा, महोबा और जालौन— से 600+ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि तहसीलदार दिलीप कुमार एवं नायब तहसीलदार सुभाष वर्मा ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेलों से टीम भावना और अनुशासन का विकास होता है।
मुख्य प्रतियोगिताएँ एवं परिणाम
👉 400 मीटर रिले: पीएसएन अमगांव, सीसीएस राठ, जवाहर नवोदय विद्यालय राठ व चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ विजेता
👉 कबड्डी: भारत कुमार इंटर कॉलेज (खेड़ा शिलाजीत) व पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज (कैथी) विजेता
विजेताओं को शनिवार को ‘सत्कार वाटिका’ में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में शालिनी तिवारी, गोविंद अग्रवाल सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment