पीडब्ल्यूएस शिक्षालय की निर्णायक बैठक में मान्यता, प्रबंधन व संचालन पर हुआ विचार

                                 एडवोकेट आर. के. पाण्डेय                               

👉 सत्र 2026-27 से औपचारिक संचालन का निर्णय।
अयोध्या।
परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र में स्थित पीडब्ल्यूएस शिक्षालय की एक महत्वपूर्ण निर्णायक बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिक्षालय की मान्यता, प्रबंधन एवं संचालन व्यवस्था पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 से शिक्षालय के औपचारिक संचालन का निर्णय लिया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के चेयरमैन आर.के. पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन के उद्देश्य से आजीवन ट्रस्टी मेंबर्स, ट्रस्टी मेंबर्स, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स तथा स्पेशल 111 की राष्ट्रीय टीम के गठन का निर्णय लिया गया है। साथ ही आवश्यक मान्यता प्राप्त कर संगठित प्रबंधन व्यवस्था के अंतर्गत शिक्षालय का संचालन किया जाएगा।


बैठक में प्रबंध निदेशक पं. प्रमोद जाल्टे, भवन निर्माण प्रभारी पं. कृष्ण कुमार तिवारी, आजीवन ट्रस्टी मेंबर पं. बृजभूषण पुंज, निदेशक इंफ्रास्ट्रक्चर पीयूष वर्षण, उप निदेशक राजेंद्र कार्की व विकास तिवारी सहित क्लब मेंबर्स मनोज वर्मा, रोशन लाल, अतुल पटेल, अनुपम त्रिपाठी, रंजय तिवारी, सच्चिदानंद राजपूत, विजय कुमार श्रीवास्तव, निर्मल सोनी आदि उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का निर्माण श्रीराम मंदिर, अयोध्या के समीप अयोध्या विकास क्षेत्र अंतर्गत परमशक्ति धाम, गोरसरा शुक्ल में किया गया है, जो क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
👉 
👉 

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार