भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात।
गणेश प्रसाद द्विवेदी
प्रयागराज।
भारतीय जनता पार्टी की गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसआईआर समेत विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
निर्मला पासवान ने शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में आरक्षण को लेकर दिए गए उपमुख्यमंत्री के बयान पर उन्हें बधाई दी। गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान एवं संसद द्वारा निर्धारित 60 प्रतिशत आरक्षण (एससी, एसटी, पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग) को धरातल पर उतारने के लिए मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पूरी तरह संकल्पित है और आरक्षण कभी समाप्त नहीं किया जाएगा।
यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने दी।


Comments
Post a Comment