ऑफिस में रील डालना पड़ा भारी: जिला उद्योग केंद्र के दो कर्मचारी निलंबित।

                                        अजय कुमार गुप्ता                                    

हमीरपुर

सरकारी कार्यालय में ड्यूटी के दौरान रील बनाकर ठुमके लगाने वाले दो कर्मचारियों पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। 23 दिसंबर को जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में चार कर्मचारी दिख रहे थे, जिनमें दो कर्मचारी अत्यधिक उत्साह के साथ डांस करते नजर आए।

मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद संयुक्त आयुक्त उद्योग चित्रकूटधाम मंडल बांदा सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने जांच कराई। जांच रिपोर्ट में वरिष्ठ सहायक चेतन स्वरूप सेन एवं कनिष्ठ सहायक साधना देवी दोषी पाए गए। इसके आधार पर दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि दोनों कर्मचारियों ने सरकारी सेवक आचरण नियमावली का उल्लंघन कर विभाग की मर्यादा एवं कार्य संस्कृति को ठेस पहुंचाई है, जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। निलंबन अवधि में वर्ष 2026 में अनुमन्य वार्षिक वेतन वृद्धि भी रोक दी गई है। साथ ही निलंबन अवधि में दोनों को परिक्षेत्रीय उद्योग कार्यालय बांदा से संबद्ध किया गया है।

कार्रवाई के बाद कार्यालय कर्मियों में हड़कंप मचा है और इस घटना ने सरकारी कार्यालयों में बढ़ते सोशल मीडिया शौक पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार