पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।
गणेश प्रसाद द्विवेदी
नवाबगंज। फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद विनोद सरोज तथा जिला प्रभारी उत्तर मौर्या रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम संयोजक एवं फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्या ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय ने की। इस दौरान सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन देशहित में समर्पित रहा। साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने भारत की राजनीति में उच्च स्थान प्राप्त किया और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
पूर्व सांसद विनोद सरोज ने कहा कि अटल जी के जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित रहा। वहीं जिला प्रभारी उत्तर मौर्या ने कहा कि उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम संचालन अमरजीत कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमरनाथ दुबे, रामानुज शुक्ला, संजय द्विवेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, देवेंद्र गिरी, विनोद ओझा, जगदीश पटेल, आरती मौर्या, मंडल अध्यक्ष सुरेश पटेल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Comments
Post a Comment