मंडी सचिव पर गाड़ियों से अवैध वसूली का आरोप
राजा अवस्थी
फतेहपुर के खागा कृषि उत्पादन मंडी में व्यापारियों ने सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मंडी में माल से भरी गाड़ियों से जबरन वसूली की जाती है, और यह वसूली बिना रसीद के सीधे संबंधित लोगों तक पहुँचती है।
व्यापारियों का आरोप है कि सचिव के संरक्षण में यह ‘कैश कलेक्शन’ का खेल लंबे समय से चल रहा है। कई बार सचिव मंडी में मौजूद नहीं रहते, फिर भी उनकी हाज़िरी दर्ज कर दी जाती है। शिकायत करने के बाद भी प्रशासन की ओर से कभी कोई कार्रवाई नहीं होती।
व्यापारियों के मुख्य आरोप:
👉 गाड़ियों से रोजाना अवैध वसूली।
👉 सचिव की अनुपस्थिति में भी होती है उनकी हाज़िरी दर्ज।
👉 शिकायत पर कोई सुनवाई न होना।
👉 ईमानदार व्यापारियों को परेशान करना।
प्रशासन पर सवाल:
जनता जानना चाहती है कि क्या मंडी सचिव के इस खेल में अंदरूनी मिलीभगत है ?आखिर जिम्मेदार अफसर जानबूझकर यह क्यों कर रहे हैं अनदेखी ?

.jpg)
Comments
Post a Comment