नवरात्रि पर गंगा-जमुना तहज़ीब की मिसाल, मुस्लिम सभासद ने कराया भंडारा
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर (राठ) — राठ की काशीराम कॉलोनी में नवरात्रि के पावन अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द्र और गंगा-जमुना तहज़ीब की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। कॉलोनी के वार्ड सभासद खालिक कुरैशी ने नवमी के दिन माता के पंडाल में भंडारे का आयोजन कर भाईचारे का संदेश दिया।
जय माता दी समिति ने इस पहल की सराहना करते हुए सभासद का धन्यवाद किया। आयोजन में ग्रीन टाइगर सोसाइटी के चीफ मुशरिफ़ खान, पूर्व सभासद मोहम्मद अलीम, कमरुद्दीन उर्फ काली मेम्बर, आमिर उर्फ बीनू भाई, पत्रकार मोहम्मद, भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद चौधरी, पत्रकार मोहम्मद मुख्तार, ग्रीन टाइगर सोसाइटी के प्रबंधक जुनैद बेग दुर्रानी और आजाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष सलीम मेहंदी उपस्थित रहे।
भंडारे का संचालन जय माता दी कमेटी की ओर से सोनू, शिवम, अजय, मंजू, जितेंद्र, अरविंद, आशीष, सोनी, बउजा, मोहन, राहुल, रानू, बृजेंद्र, संदीप, वीरेंद्र और अन्य युवाओं तथा महिलाओं ने किया।
स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द्र बढ़ाने वाला बताया।


Comments
Post a Comment