महिला चिकित्सालय में सेवानिवृत्त कर्मचारी को भव्य विदाई, पेंशनर्स एसोसिएशन में शामिल किया गया
जी0 के0 खरे
कानपुर: ए.एच.एम. डफरिन महिला चिकित्सालय में आज सेवानिवृत्त कर्मचारी सुशील कुमार श्रीवास्तव को चिकित्सालय के ओ.पी.डी. हॉल में भव्य विदाई समारोह के माध्यम से सम्मानित किया गया। सुशील कुमार श्रीवास्तव, जो चिकित्सालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भी हैं, आज अपनी आयु पूर्ण होने पर सरकारी सेवा से मुक्त हुए।
संगठन की ओर से पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के अध्यक्ष बी.एल. गुलाबिया ने सुशील श्रीवास्तव के कार्यों का विस्तृत परिचय देते हुए उन्हें सम्मानित किया और समारोह के दौरान घोषणा की कि अब वे पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य होंगे।
प्रमुख अधीक्षक डॉ. रुचि जैन ने सेवा निवृत्त कर्मी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तरह सभी कर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। इसके अलावा, सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यालय नारामऊ में सेवा निवृत्त राजस्व निरीक्षक हर नारायण दुबे को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
समारोह में बी.एल. गुलाबिया, अशोक कुमार मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव (एडवोकेट), चंन्दहास सिंह चौहान (एडवोकेट), ताराचंद, राम खिलावन, अशोक कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



Comments
Post a Comment