मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण और भिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
गणेश प्रसाद द्विवेदी
प्रयागराज। मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत मंगलवार को एसीपी बारा कुंजलता के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम के वरि0उ0निरी0 दिनेश कुमार यादव,उप निरीक्षक रश्मि सोनकर, उप निरीक्षक रीतु तिवारी, उप निरीक्षक अलका कुमारी, उप निरीक्षक शुभम पिपरैया, महिला कांस्टेबल पिंकी द्वारा कृष्णा गेस्ट हाउस में बालिकाओं व महिलाओं को महिला सुरक्षा महिला सशक्तिकरण तथा केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, सामूहिक विवाह योजना, चिकित्सा संबंधी आयुष्मान योजना व हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112,फायर ब्रिगेड हेल्पलाइन नंबर 101 आदि के बारे में जानकारी दी गई जिसमें साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में अवगत कराया गया।



Comments
Post a Comment