हमीरपुर: पुलिस ने कच्ची देशी शराब व उपकरण के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरिया के कांस्टेबल संजय विक्रम और मनोज कुमार ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए राहुल राजपूत पुत्र गयाप्रसाद राजपूत को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 15 लीटर कच्ची देशी शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जरिया में आरोपी के खिलाफ धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया और उसे न्यायालय में पेश किया गया।


Comments
Post a Comment