मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत नवाबगंज थाना क्षेत्र में लगातार कार्यक्रम
गणेश प्रसाद द्विवेदी
लालगोपालगंज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत मंगलवार को थाना नवाबगंज मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम द्वारा जमील हसन इंटर कॉलेज लालगोपालगंज में थाना नवाबगंज मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक गणेश तिवारी,महिला उप निरीक्षक पूजा तिवारी ,महिला उपनिरीक्षक अर्चना गोंड,उपनिरीक्षक अंजनी पांडेय, महिला कांस्टेबल प्रीति मौर्य,कांस्टेबल पंकज,हेड कांस्टेबल राजेश यादव और प्रधानाध्यापक शकील हसन द्वारा बालिकाओं व महिला सुरक्षा महिला सशक्तिकरण तथा केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, सामूहिक विवाह योजना, चिकित्सा संबंधी आयुष्मान योजना आदि व 22 बिंदुओं पर केंद्रित सूचना पर गहनता से वार्ता कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112,फायर ब्रिगेड हेल्पलाइन नंबर 101 आदि के बारे में जानकारी दी गई जिसमें साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में अवगत कराया गया व क्षेत्र में फर्जी ड्रोन उड़ने की अफवाहों के निराकरण के बारे में बताया गया।


Comments
Post a Comment