ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री से सड़क निर्माण की मांग की

                                            अजय कुमार गुप्ता                                  

कुरारा (हमीरपुर): विकास खंड क्षेत्र के शंकरपुर गांव के ग्रामीणों ने प्राचीन शिव मंदिर तक सड़क निर्माण और अन्य सुविधाओं की मांग प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद से की। ग्राम बचरौली से भोली गांव तक चार किलोमीटर और भोली गांव से जमरेही तीर गांव तक तीन किलोमीटर सड़क बनाने की भी आवश्यकता है।

शंकरपुर मंदिर तक सड़क न होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंदिर परिसर में शौचालय, स्नान गृह और पानी की टंकी बनाने की भी मांग की गई है। एक हजार की आबादी प्रभावित होने के कारण यह मांग महत्वपूर्ण बताई जा रही है। प्राचीन पहाड़ी देव समिति के अध्यक्ष गणेश तिवारी ने मंत्री को पत्र सौंपा।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे