समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है = निर्मला पासवान

                                     गणेश प्रसाद द्विवेदी                                     

सहसों: मंगलवार को विकास खंड सहसों मे नारी शक्ति सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान मौजूद रहीं तथा अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह ने की कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं । यह अभियान महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा और महिलाओं के योगदान को दर्शाता है।


मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गंगा पार निर्मला पासवान ने कहा समाज की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य है। उनकी सेवा और सशक्तिकरण से ही समाज का उज्जवल भविष्य बनाया जा सकता है।कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी प्रेरणादायी और सार्थक बनाया यह कार्यक्रम ये संदेश देता है कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है ।कार्यक्रम का संचालन पवन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता वीरेंद्र बहादुर सिंह, खंड विकास अधिकारी रामवीर सिंह पाल मंडल अध्यक्ष  पुष्कर सिंह पटेल, शिवनारायण सिंह गप्पू, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, अंजू मौर्या, बड़ी संख्या में मातृशक्ति और पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की सफलता की सराहना की और महिलाओं के योगदान को समाज की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे