चक इटौली पंचायत में 82 लाख का मनरेगा घोटाला उजागर

                                            राजा अवस्थी                                        

फतेहपुर ,

बहुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत चक इटौली में मनरेगा योजना के तहत 82 लाख रुपये के बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीडीओ और पूर्व बीडीओ ने एक ही दिन और एक ही घंटे में यह राशि फर्जी भुगतान के रूप में निकालवाई।


स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत ने 291 मीटर का कार्य अपनी सीमा के बाहर कराया, जिसमें सचिव, प्रधान और डीपीआरओ की मिलीभगत शामिल है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि सभी जिम्मेदारों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए और सरकारी धन की वसूली की जाए।

इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी सफाई दे रहे हैं। सचिव का कहना है, “मेरे आने से पहले का काम है।” वहीं बीडीओ ने कहा, “फिलहाल बाहर हूँ, कुछ नहीं कह सकता।” लोकपाल की रिपोर्ट भी फिलहाल बिना कार्रवाई के ठंडी बस्ते में पड़ी हुई है।

मामले की जांच और कार्रवाई के लिए अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम अभी तक नहीं लिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे